ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः
एक ही जगह: आरती, चालीसा, व्रत, कथा, मंदिर, पंचांग, ग्रंथ और उपयोगी धार्मिक जानकारी।
होम त्यौहार (Festival) तुलसी विवाह 2026 (Tulsi Vivah 2026) – ज्ञान की बातें
त्यौहार (Festival)

तुलसी विवाह 2026 (Tulsi Vivah 2026) – ज्ञान की बातें

फ़रवरी 28, 2026 अमित भारद्वाज 0 comments

हिन्दू धर्म में तुलसी नाम के पौधे का शालिग्राम (विष्णुजी) से विवाह कराना ही तुलसी विवाह के नाम से जाना जाता है। हर साल नवंबर माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह औपचारिक रूप से मनाया जाता है। 

  • तुलसी को माता लक्ष्मी का तथा शालिग्राम को भगवान विष्णु एक स्वरूप माना जाता है। 
  • इसीलिए तुलसी और शालीग्राम का औपचारिक रूप से विवाह किया जाता है।  
  • हर साल देवउठनी एकादशी के अगले दिन तुलसी विवाह होता है। 
  • हालाँकि गणनाओ के आधार पर एकादशी के दिन ही तुलसी विवाह पड़ जाता है। 
  • तुलसी विवाह द्वादशी की शाम को सूर्यास्त के बाद सम्पन्न होता है। 
  • तुलसी विवाह से जिन माता पिता की कन्या नहीं है, वो तुलसी और शालिग्राम का विवाह करा कर कन्यादान सुख को प्राप्त कर सकते है। 
  • तुलसी विवाह से आपको भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी आपकी सारी मनोकामना पूर्ण  करती है, व घर में सुख -शांति आती है। 

तुलसी विवाह 2026 मुहूर्त

तुलसी विवाह शनिवार, नवम्बर 21, 2026 को

द्वादशी तिथि प्रारम्भ – नवम्बर 21, 2026 को 06:31 AM बजे

द्वादशी तिथि समाप्त – नवम्बर 22, 2026 को 04:56 AM बजे

तुलसी विवाह का महत्व 

मान्यता है की जिस किसी माता पिता की कन्या नहीं है, और वह कन्यादान सुख से वांछित है. तो वो कार्तिक मास की द्वादशी तिथि को तुलसी और शालिग्राम का विवाह करा कर कन्यादान का सुख प्राप्त कर सकते है। 

देवउठनी एकादशी के दिन भगवान श्री हरि विष्णु 4 मास की निद्रा के बाद उठते है, और तुलसी को माता लक्ष्मी का एक रूप माना जाता है और वह उनसे अत्यधिक प्रेम करते है इसलिए वह उनकी गुणगान सुनने को इच्छुक रहते है। 

इस समय व्यक्ति तुलसी और शालिग्राम का औपचारिक विवाह कराने से व्यक्ति को कन्यादान का सुख और भगवान विष्णु माता लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद मिलता है।  

तुलसी विवाह पूजा विधि 

  • सर्वप्रथम आसान पर गंगाजल छिड़क उसपर गणेश जी को विराजमान कराएंगे। 
  • इसके बाद एक आसान पर तुलसी व एक आसान पर शालिग्राम को विराजमान कराये। 
  • इसके बाद घी का एक दीपक जलाए। 
  • कलश में गंगाजल भर के आम के पल्लो के साथ पूजा स्थल पर रखे। 
  • इसके बाद गणेश जी और शालिग्राम का रोली से तिलक करे, तथा तुलसी जी को सिंदूर अर्पित करे। 
  • भगवान शालिग्राम और तुलसी जी को दूध में भिगोई हुई हल्दी लगाए।  
  • फूल की माला, व फूल चढ़ाए। 
  • तुलसी जी को 16 शृंगार का सभी समान चढ़ाए। 
  • इसके बाद शालिग्राम की प्रतिमा को संभाल कर हाथ में लेकर तुलसी जी सात बार परिक्रमा करनी है। 
  • इसके बाद शालिग्राम और तुलसी का मंत्र करे। 
  • अंत में आरती अवश्य करे। 
  • इसके पूजा पूर्ण होने और और उसको सफल करने की विनती करे। 

तुलसी विवाह कथा

पौराणिक कथा के अनुसार समुन्द्रमंथन से उत्पन्न जलधर नाम के राक्षस बहुत ही ताकतवर था।  जलधर का विवाह वृंदा नाम की महिला से समापन्न हुआ। वृंदा एक पतिव्रता और पुण्य आत्मा थी। वृंदा की पवित्रता से जालंधर और अधिक शक्तिशाली हो गया, और उसने अपनी शक्तियों का दुरपयोग शुरू कर दिया। 

जालंधर की धृष्टता से परेशान सभी देवता, भगवान विष्णु से सहायता मांगने लगे। भगवान विष्णु ने एक योजना बनाया, और वह वृंदा के पास जालंधर का रूप धारण कर उसके पास गये उसकी पतिव्रता को समाप्त करने। 

वृंदा की पवित्रता को समाप्त कर, भगवान ने जालंधर ने वध कर कर दिया। जब इसका समाचार वृंदा को मिला, तो उसने भगवान को श्राप दिया की वो एक पत्थर का बन जाए। 

वृंदा के श्राप से भगवान विष्णु पत्थर के बन गए। भगवान विष्णु के पत्थर बनने से सभी जगह हाहाकार मच गया। तब माता लक्ष्मी ने वृंदा से प्रार्थना की और बोली भगवान विष्णु ने जनकल्याण के लिए तुम्हरे पति का वध किया है। 

तब वृंदा ने भगवाब विष्णु को दिया हुआ श्राप वापस दिया। इसके बाद वह अपने पति के साथ सती हो गई। जिस जगह वृंदा सती हुई, वहा एक पौधा निकला जिसे तुलसी कहा और एक पत्थर में खुद का रूप बता के बोले ‘मै बिना तुलसी के कोई पूजा का प्रसाद ग्रहण नहीं करूंगा। इसीलिए भगवान शालिग्राम (पत्थर) के साथ तुलसी की पूजा व विवाह होता है। 

निष्कर्ष

तुलसी विवाह 2026 एक ऐसा अवसर है जो हमें भक्ति, प्रेम और प्रकृति के प्रति सम्मान सिखाता है। 21 नवंबर 2026 को इस शुभ अवसर पर अपने घर में तुलसी माता का विवाह करवाएं और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करें। इससे परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है ऐसे ही और आर्टिकल जिसे काली पूजा 2026 और करवा चौथ 2026 भी हमारी वेबसाईट ज्ञान की बातें पर जरूर पढे तथा इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और कमेंट में अपनी अनुभूति बताएं! जय श्री हरि! जय तुलसी माता!

In-Content Ad / Sponsor Slot