कुक्के सुब्रमण्य मंदिर कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में सुब्रमण्य नामक एक छोटे से गांव में स्थित है। ईस मदिर के मुख्य देवता भगवान कार्तिकेय हैं। इन्हें सुब्रमण्या स्वामी के रूप में पूजा जाता है। कहा जाता है कि यह मंदिर करीब 5000 साल पुराना है। यह पवित्र स्थान भगवान सुब्रमण्या (कार्तिकेय) और वासुकी (नागों के राजा) का घर माना जाता है। यह मंदिर कुमारधारा नदी के किनारे स्थित है और मुख्य रूप से सर्प दोष (नाग दोष) से मुक्ति पाने वाले भक्तों के लिए प्रसिद्ध है। यहां भगवान सुब्रमण्य को नागों के रक्षक और स्वामी के रूप में पूजा जाता है।
कुक्के सुब्रमण्य मंदिर का इतिहास

कुक्के सुब्रमण्या मंदिर संत परशुराम द्वारा बनाए गए सात पवित्र स्थलों में से एक है। धर्मिक कथा के अनुसार तारकासुर और सुरपद्मासुर जैसे राक्षसों का वध करने के बाद भगवान कुमारस्वामी (सुब्रमण्य) अपने भाई गणेश के साथ यहां आए थे। इसके अलावा, दिव्य नागराज वासुकी गरुड़ से बचने के लिए इस स्थान पर शरण में आए थे। भगवान सुब्रमण्य ने उन्हें संरक्षण दिया थी। जीत के बाद, भगवान कुमारा स्वामी ने इंद्र की बेटी देवसेना से विवाह किया। सभी प्रमुख देवताओं ने विवाह समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर कुमारा स्वामी का राज्याभिषेक भी किया गया जिसके लिए कई पवित्र नदियों से जल इकठ्ठा किया गया था। सभी पवित्र नदियों के जल से महाभिषेक के क्रम जल के बहाव से नदी का निर्माण हुआ जिसे कुमारधार नाम दिया गया। महान शिव भक्त नागराज वासुकी गरुड़ के हमले से बचने के लिए बिलद्वार गुफा में लंबे समय से तपस्या कर रहे थे, भगवान शिव के आश्वासन के बाद, शकुंमा ने वासुकी को दर्शन दिया और उन्हें यह आशीर्वाद दिया कि वे इस स्थान पर अपने भक्त के साथ हमेशा के लिए निवास करेंगे। और तभी से इस मंदिर में नाग पूजा का विशेष महत्व है। माना जाता है कि यहां वासुकी और अन्य नागों की पूजा करने से सर्प दोष, काल सर्प योग और अन्य नाग संबंधी पीड़ाओं से मुक्ति मिलती है।
कुक्के सुब्रमण्य मंदिर के खुलने और बंद होने का समय
सुबह : 6:00 बजे
रात : 8:30 बजे तक
कुक्के सुब्रमण्य मंदिर पूजा का समय

सुबह की आरती : 6:30 बजे
रात की आरती : 8.00 बजे
(शनिवार, रविवार और त्योहारों के दिनों में यहां हमेशा भीड़ रहती है।)
कुक्के सुब्रमण्य मंदिर की वास्तुकला

कुक्के सुब्रमण्या मंदिर द्रविड़ वास्तुकला से निर्मित है। इस मंदिर परिसर का मुख पूर्व दिशा की ओर है। मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार गर्भगृह के पीछे स्थित है। गर्भगृह और मंदिर के प्रवेश द्वार के बीच एक चांदी से मढ़ा हुआ गरुड़ कंब (स्तंभ) स्थापित है। ऐसा माना जाता है कि इसमें रहस्यमय शक्तियां हैं और यह गर्भगृह के भीतर वासुकी सर्प के विषैले श्वास से भक्तों की रक्षा करता है। गर्भगृह में सुब्रमण्यम सर्प वासुकी के साथ प्रकट होते हैं। परिसर में अन्य मंदिर शिव, नागराज देवी और गणेश जी के हैं।
कुक्के सुब्रमण्य मंदिर की कथा
एक पौराणिक कथा के अनुसार, एक युद्ध में राक्षस शासकों, तारक, शूरपद्मासुर और उनके अनुयायियों को मारने के बाद, भगवान कुमारस्वामी (सुब्रमण्य) अपने भाई गणेश और अन्य लोगों के साथ कुमार पर्वत पर पहुंचे। इंद्र और उनके अनुयायियों ने उनका स्वागत किया। इंद्र अत्यंत प्रसन्न हुए और उन्होंने भगवान कुमार स्वामी से अपनी पुत्री देवसेना को स्वीकार करने और उनसे विवाह करने की प्रार्थना की, जिस पर भगवान ने सहर्ष सहमति दे दी। मार्गशीर्ष शुक्ल षष्ठी को कुमार पर्वत पर दिव्य विवाह संपन्न हुआ। ब्रह्मा, विष्णु, रुद्र और कई अन्य देवता कुमारस्वामी के विवाह और राज्याभिषेक समारोह के लिए एकत्रित हुए, जिसके लिए कई पवित्र नदियों का जल लाया गया था। इसी जल के साथ महाभिषेक नदी भी बहकर एक नदी बन गई, जिसे बाद में कुमारधारा के नाम से जाना गया। महान शिव भक्त और नागराज वासुकी गरुड़ के आक्रमण से बचने के लिए कुक्के सुब्रह्मण्य की बिलद्वार गुफाओं में वर्षों तक तपस्या कर रहे थे। भगवान शिव के आश्वासन के बाद कुमारस्वामी ने वासुकी को दर्शन दिए और उन्हें आशीर्वाद दिया कि वे अपने परम भक्त के साथ इस स्थान पर सदा निवास करेंगे। अतः वासुकी या नागराज को अर्पित की जाने वाली पूजाएँ भगवान सुब्रह्मण्य की ही पूजाएँ हैं।
कुक्के सुब्रमण्य मंदिर कैसे पहुँचें
हवाई मार्ग – कुक्के सुब्रमण्या मंदिर तक पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा मैंगलोर एयरपोर्ट है, जो मंदिर परिसर से करीब 85 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां से आप टैक्सी के द्वारा मंदिर पहुंच सकते हैं।
रेल मार्ग – कुक्के सुब्रमण्या मंदिर पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन सुब्रमण्या रेलवे स्टेशन है, जो मंदिर परिसर से करीब 7 किमी की दूरी पर है। यहां से आप ऑटो या टैक्सी के द्वारा मंदिर जा सकते हैं।
सड़क मार्ग – बैंगलोर, मैसूर, मैंगलोर से मंदिर तक के लिए सड़क द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है।
यात्रा टिप्स भक्तों के लिए
- सुबह जल्दी पहुंचें ताकि भीड़ से बच सकें।
- सरपा संस्कार जैसी विशेष पूजा के लिए पहले से ऑनलाइन या मंदिर कार्यालय में बुकिंग कराएं।
- सादा और शालीन कपड़े पहनें।
- मंदिर के आसपास कई अच्छे लॉज और धर्मशालाएं उपलब्ध हैं।
कुमारधारा नदी में पवित्र स्नान की मान्यता

मंदिर में भगवान के पवित्र दर्शन से पहले यात्रियों को कुमारधारा नदी पार कर उसमें पवित्र स्नान करना पड़ता है। भक्त पीछे की तरफ से आंगन में प्रवेश करते हैं और मूर्ति के सामने जाने से पहले उसकी प्रदक्षिणा करते हैं। वहां गर्भगृह और बरामदा प्रवेश द्वार के बीच गरुड़ स्तंभ है जो चांदी से ढका हुआ है। ऐसा माना जाता है कि स्तंभ में निवास करने वाले वासुकी के सांस से आ रहे जहर आग प्रवाह से भक्तों को बचाने के लिए इसे आभूषण से मढ़ा और गढ़ा गया था। भक्त स्तंभ के चारों ओर खड़े होकर एक वृत बनाते हैं। स्तंभ के आगे एक बाहरी हॉल है और फिर एक अंतरीय हॉल और उसके बाद श्री सुब्रमण्या का गर्भगृह है। गर्भगृह के केंद्र में एक आसन है। उच्च मंच पर श्री सुब्रमण्या की मूर्ति स्थापित है और फिर वासुकी की मूर्ति और कुछ ही नीचे शेषनाग की मूर्ति भी विराजमान है। इन देवताओं की पूजा प्रतिदिन होती है।
काल सर्प दोष की होती है विशेष पूजा
कहते है कि जिनकी कुंडली में काल सर्प दोष होता है, उन्हें एक बार इस मंदिर में दर्शन जरुर करने चाहिए, इससे काल सर्प दोष खत्म होता है। कालसर्प दोष को लेकर मध्य भारत में स्थित उज्जैन में जितनी मान्यता है, उतनी ही मान्यता दक्षिण भारत में इस मंदिर की है। इस मंदिर में सर्प दोष को दूर करने के लिए पूजा की जाती है जिसे सर्प सम्सकारा/ सर्पा दोषा पूजा के नाम से जाना जाता है। मान्यता के अनुसार यदि कोई व्यक्ति सर्प दोष से पीड़ित हो या श्रापित हो तो इस दोषों से मुक्ति पाने के लिए यहां कराई गई पूजा से उसे सर्प दोष से मुक्ति मिल जाती है। कर्नाटक और केरल में नाग देवता में पूर्ण आस्था होने के कारण इस पूजा का बहुत महत्व है।
निष्कर्ष
कुक्के सुब्रमण्य मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आस्था और शांति का केंद्र है। यहां आने वाले भक्त नाग दोष से मुक्ति के साथ-साथ मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त करते हैं। अगर आप कर्नाटक की आध्यात्मिक यात्रा पर जा रहे हैं तो कुक्के सुब्रमण्य को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। यह पवित्र स्थान आपको न सिर्फ दर्शन का सुख देगा, बल्कि जीवन की कई परेशानियों से मुक्ति का मार्ग भी दिखाएगा। हमारी वेबसाईट ज्ञान की बातें पर अधिक पढ़ें: https://www.gyankibaatein.com।ॐ श्री सुब्रमण्याय नमः

