भजन

माँ शेर पे चढ़ के आई भजन (Ma Sher Pe Chad Ke Aai Bhajan) – मां दुर्गा जी का भजन

29views

माँ शेर पे चढ़ के आई  भजन (Ma Sher Pe Chad Ke Aai Bhajan) में मातारानी की शक्ति और साहस के रूप का वर्णन मिलता है की किस प्रकार से मातारानी (माँ दुर्गा) शेर पर सवार होकर अपने सिंहासन पर बैठती है और पूरा वातावरण भक्ति मय हो जाता है। उनके आगमन पर भक्त सभी तरफ दीपक जलाकर जय जयकार करते है। यह भजन सुनने व पढ़ने में अत्यंत प्रिय लगता है ईस भजन को अलग-अलग चैनल, नवरात्रि पर्व, दुर्गा पूजा, माता की चौकी, माता का जागरण और भजन कीर्तन मंडली में गाया व सुना जाता है। मातारानी की पूजा करने से व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक, और आध्यात्मिक रूप से अनेक लाभ मिलते हैं। उनकी पूजा करने से सभी कार्य सफल होते हैं और जीवन में समृद्धि का आगमन होता है। इसलिए, मातारानी की पूजा को नियमित रूप से करना बहुत शुभ होता है।

माँ शेर पे चढ़ के आई भजन (Ma Sher Pe Chad Ke Aai Bhajan In Hindi) हिंदी में

माँ शेर पे चढ़ के आई,
जयकारा गूँजे गली गली॥

माँ आसन पर आ बैठ गई,
चरणों में दीप जलाया,
उजियारा हो गया गली गली,
माँ शेर पे चढ़ के आई,
जयकारा गूँजे गली गली॥

माँ आसन पर आ बैठ गई,
मैंने प्रेम से चरण धुलाए,
गंगा जल हो गया गली गली,
माँ शेर पे चढ़ के आई,
जयकारा गूँजे गली गली॥

माँ आसन पर आ बैठ गई,
मैंने माँ को तिलक लगाया,
रंग बिखर गए है गली गली,
माँ शेर पे चढ़ के आई,
जयकारा गूँजे गली गली॥

माँ आसन पर आ बैठ गई,
मैंने ऐसी फूल चढ़ाया,
फुलवारी हो गई गली गली,
माँ शेर पे चढ़ के आई,
जयकारा गूँजे गली गली॥

माँ आसन पर आ बैठ गई,
मैंने माँ को भोग लगाया,
भंडारा हो गया गली गली,
माँ शेर पे चढ़ के आई,
जयकारा गूँजे गली गली॥

माँ आसन पर आ बैठ गई,
हम सबने भेटे गाई,
जगराता हो गया गली गली,
माँ शेर पे चढ़ के आई,
जयकारा गूँजे गली गली……

माँ शेर पे चढ़ के आई भजन (Ma Sher Pe Chad Ke Aai Bhajan In English) अंग्रेजी में

Ma Sher Pe Chad Ke Aai,
Jayakaara Goonje Gali Gali..

Ma Aasan Par Aa Baith Gi,
Charanon Me Deep Jalaaya,
Ujiyaara Ho Gaya Gali Gali,
Ma Sher Pe Chad Ke Aai,
Jayakaara Goonje Gali Gali..

Ma Aasan Par Aa Baith Gi,
Mainne Prem Se Charan Dhulaae,
Ganga Jal Ho Gaya Gali Gali,
Ma Sher Pe Chad Ke Aai,
Jayakaara Goonje Gali Gali..

Ma Aasan Par A Baith Gi,
Mainne Ma Ko Tilak Lagaaya,
Rang Bikhar Ge Hai Gali Gali,
Ma Sher Pe Chad Ke Aai,
Jayakaara Goonje Gali Gali..

Ma Aasan Par Aa Baith Gi,
Mainne Aisi Phool Chadaaya,
Phulavaari Ho Gi Gali Gali,
Ma Sher Pe Chad Ke Aai,
Jayakaara Goonje Gali Gali..

Ma Aasan Par Aa Baith Gi,
Mainne Ma Ko Bhog Lagaaya,
Bhandaara Ho Gaya Gali Gali,
Ma Sher Pe Chad Ke Aai,
Jayakaara Goonje Gali Gali..

Ma Aasan Par Aa Baith Gi,
Ham Sabane Bhete Gaai,
Jagaraata Ho Gaya Gali Gali,
Ma Sher Pe Chad Ke Aai,
Jayakaara Goonje Gali Gali…

Ma Sher Pe Chad Ke Aai,
Jayakaara Goonje Gali Gali..

माँ शेर पे चढ़ के आई भजन (Ma Sher Pe Chad Ke Aai Bhajan) pdf

Leave a Response