भजन

सूरज जब पलके खोले भजन (Suraj Jab Palkein Khole Bhajan) – शिव जी का भजन

30views

सूरज जब पलके खोले  (Suraj Jab Palkein Khole Bhajan) भजन भगवान शिव की स्तुति में गाया जाता है। यह भजन भगवान शिव के प्रति भक्ति और समर्पण व्यक्त करता है। इस भजन में भक्त भगवान शिव से प्रार्थना करता है कि वे उसके जीवन में सुबह की तरह प्रकाश लाएं और उसे जीवन में सफलता प्रदान करें। भजन में भगवान शिव के गुणों और उनकी महिमा का भी वर्णन किया गया है। यह भजन आमतौर पर सुबह  के समय गाया जाता है और यह भक्तों को प्रेरणा और शक्ति प्रदान करता है।

सूरज जब पलके खोले भजन (Suraj Jab Palkein Khole Bhajan In Hindi) हिंदी में

सूरज जब पलके खोले,
मन नमः शिवाय बोले,
मैं दुनिया से क्यूँ डरूँ,
मेरे रक्षक है शिव भोले,
सूरज जब पलके खोलें,
मन नमः शिवाय बोले।।

ॐ नमः शिवाय बोलो,
ॐ नमः शिवाय,
ॐ नमः शिवाय बोलो,
ॐ नमः शिवाय।

गंगाधरण वो भवभय भंजन,
माटी छुए तो हो जाए चन्दन,
बिल्व की पत्तियों पर वो रीझे,
पल में दुखी को देख पसीजे,
शुद्ध चित्त वालों को झुलाता,
आनंद मय हिंडोले,
सुरज जब पलके खोले,
मन नमः शिवाय बोले।।

ॐ नमः शिवाय बोलो,
ॐ नमः शिवाय,
ॐ नमः शिवाय बोलो,
ॐ नमः शिवाय।

मिलता उन्ही से हमें धन वैभव,
करते असम्भव को वो सम्भव,
जग में कोई जब हँसता रोता,
शिव की इच्छा से सब होता,
जिसे देखनी हो शिव लीला,
शिव का दीवाना होले,
सुरज जब पलके खोले,
मन नमः शिवाय बोले।।

ॐ नमः शिवाय बोलो,
ॐ नमः शिवाय,
ॐ नमः शिवाय बोलो,
ॐ नमः शिवाय।

शम्भू कवच बन जाते जिनका,
बाल भी बांका होए ना उनका,
चाहे कष्टों की चले नित आंधी,
आंच कभी ना उन पर आती,
शिव उनकी हर विपदा हरते,
कभी शीघ्र कभी होले,
सुरज जब पलके खोले,
मन नमः शिवाय बोले।।

ॐ नमः शिवाय बोलो,
ॐ नमः शिवाय,
ॐ नमः शिवाय बोलो,
ॐ नमः शिवाय।

सूरज जब पलके खोले,
मन नमः शिवाय बोले,
मैं दुनिया से क्यूँ डरूँ,
मेरे रक्षक है शिव भोले,
सूरज जब पलके खोलें,
मन नमः शिवाय बोले।।

सूरज जब पलके खोले भजन (Suraj Jab Palkein Khole Bhajan In English) अंग्रेजी में

Suraj Jab Palke Khole,
Man Namah Shivaya Bole,
Main Duniya Se Kyun Daru,
Mere Rakshak Hai Shiv Bhole,
Suraj Jab Palke Kholen,
Man Namah Shivaya Bole.

Om Namah Shivaya Bolo,
Om Namah Shivaya,
Om Namah Shivaya Bolo,
Om Namah Shivaya.

Gangadharn Vo Bhavbhay Bhanjan,
Mati Chhuye To Ho Jaye Chandan,
Bilv Ki Patiyon Par Vo Rejhe,
Pal Mein Dukhi Ko Dekh Pasije,
Shuddh Chitt Walon Ko Jhulata,
Anandmay Hindole,
Suraj Jab Palke Khole,
Man Namah Shivaya Bole.

Om Namah Shivaya Bolo,
Om Namah Shivaya,
Om Namah Shivaya Bolo,
Om Namah Shivaya.

Milta Unhi Se Hamein Dhan Vaibhav,
Karte Asambhav Ko Vo Sambhav,
Jag Mein Koi Jab Hansata Rota,
Shiv Ki Iccha Se Sab Hota,
Jise Dekhni Ho Shiv Leela,
Shiv Ka Deewana Hole,
Suraj Jab Palke Khole,
Man Namah Shivaya Bole.

Om Namah Shivaya Bolo,
Om Namah Shivaya,
Om Namah Shivaya Bolo,
Om Namah Shivaya.

Shambhu Kavach Ban Jate Jinka,
Bal Bhi Banka Hoye Na Unka,
Chahe Kashton Ki Chale Nit Aandhi,
Aanch Kabhi Na Un Par Aati,
Shiv Unki Har Vipada Harte,
Kabhi Shighra Kabhi Hole,
Suraj Jab Palke Khole,
Man Namah Shivaya Bole.

Om Namah Shivaya Bolo,
Om Namah Shivaya,
Om Namah Shivaya Bolo,
Om Namah Shivaya.

Suraj Jab Palke Khole,
Man Namah Shivaya Bole,
Main Duniya Se Kyun Daru,
Mere Rakshak Hai Shiv Bhole,
Suraj Jab Palke Kholen,
Man Namah Shivaya Bole.

सूरज जब पलके खोले भजन (Suraj Jab Palkein Khole Bhajan) pdf 

Leave a Response