भजन

माँ लक्ष्मी करो किरपा भजन (Maa Lakshmi Karo Kripa Bhajan) – माँ लक्ष्मी जी का भजन

17views

माँ लक्ष्मी करो किरपा (Maa Lakshmi Karo Kripa) माँ लक्ष्मी को समर्पित भक्ति गीत है, जिसे मुख्यतः दिवाली के शुभ पर्व में सुना जाता है। यह गीत दिवाली पर्व के समय सुने जाने वाला मुख्य गीतों में से एक है।लक्ष्मी जी के पूजा करने के लिए किसी विशेष समय या स्थान की आवश्यकता नहीं होती है। हालांकि, शुक्रवार के दिन लक्ष्मी जी की पूजा करना और उनके मंत्रों का जाप करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है। यदि आप लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं और अपने जीवन में धन, समृद्धि और सौभाग्य चाहते हैं, तो नियमित रूप से लक्ष्मी जी के मंत्रों का जाप करें।

माँ लक्ष्मी करो किरपा भजन (Maa Lakshmi Karo Kripa Bhajan In Hindi) हिंदी में

माँ लक्ष्मी करो किरपा,
अब और ना तरसाओ,
छम छम करती मैया,
मेरे घर में आ जाओ,
छम छम करती मैया,
मेरे घर में आ जाओ।

हम जन्मों से प्यासे,
तुम करुणा की सागर,
कुछ बूंदों से ही माँ,
भर जाए मेरी गागर,
दुःख दूर करो मेरे,
मुझको ना बिसराओ,
छम छम करती मैया,
मेरे घर में आ जाओ।

अंगना बुहारेंगे,
पलकें बिछाएंगे,
तेरे स्वागत में मैया,
हम दीप जलाएंगे,
धन वैभव मैया जी,
आकर के बरसाओ,
छम छम करती मैया,
मेरे घर में आ जाओ।

तुझसे है जग रोशन,
तुझसे ही दिवाली,
कहे ‘शिवम’ बिन तेरे,
हर रातें है काली,
खुशियों का जीवन में,
सूरज ऊगा जाओ,
छम छम करती मैया,
मेरे घर में आ जाओ।

माँ लक्ष्मी करो किरपा,
अब और ना तरसाओ,
छम छम करती मैया,
मेरे घर में आ जाओ,
छम छम करती मैया,
मेरे घर में आ जाओ।

माँ लक्ष्मी करो किरपा भजन (Maa Lakshmi Karo Kripa Bhajan In English) अंग्रेजी में

Maa Lakshmi Karo Kripa,
Ab Aur Na Tarsao,
Cham Cham Karti Maiya,
Mere Ghar Me Aa Jao,
Cham Cham Karti Maiya,
Mere Ghar Me Aa Jao,

Har Janmo Se Pyase,
Tum Karuna Ki Sagar,
Kuch Bundo Se Hi Maa
Bhar Jaye Meri Gagar,
Dukh Dur Karo Mere,
Mujhko Na Bisrao,
Cham Cham Karti Maiya,
Mere Ghar Me Aa Jao,

Aangan Buharange,
Palke Bichayenge,
Tere Swagat Me Maiya,
Hum Deep Jalayeng,
Dhan Vaibahav Maiya Ji,
Aakar Ke Barsao,
Cham Cham Karti Maiya,
Mere Ghar Me Aa Jao,
Tujhse Hai Jag Roshan,
Tujhse Hi Diwali,
Kahe ‘Shivam’ Bin Tere,
Har Raatein Hai Kaali,
Khushiyon Ka Jiwan Me,
Suraj Uga Jaao,
Cham Cham Karti Maiya,
Mere Ghar Me Aa Jao,

Maa Lakshmi Karo Kripa,
Ab Aur Na Tarsao,
Cham Cham Karti Maiya,
Mere Ghar Me Aa Jao,
Cham Cham Karti Maiya,
Mere Ghar Me Aa Jao,

माँ लक्ष्मी करो किरपा भजन (Maa Lakshmi Karo Kripa Bhajan) pdf 

Leave a Response