भजन

जब राम मेरे घर आएंगे भजन (Jab Ram Mere Ghar Aayenge Bhajan) – श्री राम जी का भजन

16views

जब राम मेरे घर आएंगे भजन (Jab Ram Mere Ghar Aayenge Bhajan) भगवान श्री राम को समर्पित भक्ति भजन है, यह गीत भगवान श्री राम के प्रति माता सबरी के अटूट भक्ति प्रेम को व्यक्त करता है। ईस भजन में भक्तगण झूमते हुए इस भक्ति भजन का आनंद लें और भगवान श्री राम की जय जयकार करें। यह भजन मुख्यतः भगवान श्री राम के मंदिरो में एवं दीपावली के उत्सव में गाया व सुना जाता है।

जब राम मेरे घर आएंगे भजन (Jab Ram Mere Ghar Aayenge Bhajan In Hindi) हिंदी में

राहों में फूल बिछाऊँगी, जब राम मेरे घर आएंगे,
जब राम मेरे घर आएंगे, जब राम मेरे घर आएंगे,
राहों में फूल बिछाऊँगी, जब राम मेरे घर आएंगे…..

मैं चुन चुन कलियाँ लाऊंगी, हांथो से हार बनाऊँगी,
मैं उनको हार पहनाऊँगी, जब राम मेरे घर आएंगे,
राहों में फूल बिछाऊँगी, जब राम मेरे घर आएंगे…..

मैं चन्दन चौकी बिछाऊँगी, फूलों से उसे सजाऊंगी,
मैं प्रेम से उन्हें बिठाउंगी, जब राम मेरे घर आएंगे,
राहों में फूल बिछाऊँगी, जब राम मेरे घर आएंगे…..

मैं छप्पन भोग बनाउंगी, हाथों से उन्हें खिलाऊंगी,
मैं प्रेम से उन्हें खिलाऊंगी, जब राम मेरे घर आएंगे,
राहों में फूल बिछाऊँगी, जब राम मेरे घर आएंगे…..

मैं रो – रो उन्हें मनाऊंगी, गा -गा कर उन्हें सुनाऊँगी,
मैं अपना हाल बताउंगी, जब राम मेरे घर आएंगे,
राहों में फूल बिछाऊँगी, जब राम मेरे घर आएंगे…..

मैं फूलों की सेज बिछाऊँगी, झालर का तकिया लगाउंगी,
मैं उनके चरण दबाऊँगी, जब राम मेरे घर आएंगे,
राहों में फूल बिछाऊँगी, जब राम मेरे घर आएंगे…..

जब राम मेरे घर आएंगे भजन (Jab Ram Mere Ghar Aayenge Bhajan In English) अंग्रेजी में

Raaho Me Fool Bichaungi, Jab Ram Mere Ghar Aayenge,
Jab Ram Mere Ghar Aayenge, Jab Ram Mere Ghar Aayenge,
Raaho Me Fool Bichaungi, Jab Ram Mere Ghar Aayenge…..

Main Chun Chun Kaliya Laaungi, Hathon Se Haar Banaungi,
Mai Unko Haar Pahnaungi, Jab Ram Mere Ghar Aayenge,
Raaho Me Fool Bichaungi, Jab Ram Mere Ghar Aayenge…..

Main Chandan Chouki Bichaungi, Foolo Se Use Sajaungi,
Main Prem Se Unhe Bithaungi, Jab Ram Mere Ghar Aayenge,
Raaho Me Fool Bichaungi, Jab Ram Mere Ghar Aayenge…..

Main Chhappan Bhog Banungi, Hatho Se Unhe Khilaungi,
Main Prem Se Unhe Khilaungi, Jab Ram Mere Ghar Aayenge,
Raaho Me Fool Bichaungi, Jab Ram Mere Ghar Aayenge…..

Main Ro – Ro Unhe Manaungi, Ga – Ga Kar Unhe Sunaungi,
Main Apna Haal Bataungi, Jab Ram Mere Ghar Aayenge,
Raaho Me Fool Bichaungi, Jab Ram Mere Ghar Aayenge…..

Main Foolo Ki Sej Bichaungi, Jhalar Ka Takiya Lagungi,
Mai Unke Charan Dabaungi, Jab Ram Mere Ghar Aayenge.
Raaho Me Fool Bichaungi, Jab Ram Mere Ghar Aayenge…..

जब राम मेरे घर आएंगे भजन (Jab Ram Mere Ghar Aayenge Bhajan) pdf 

Leave a Response