पद्मिनी एकादशी व्रत सम्पूर्ण कथा
हे मुनिवर! एक समय की बात है त्रेतायुग में हैहय नामक राजा के वंश में कृतवीर्य नमक राजा का राज्य हुआ करता था। वो महिष्मती पूरी में राज किया करता था। उस राजा की एक सहस्त्र परम प्रिय स्त्रियाँ थी, किन्तु उसे एक भी पुत्ररत्न न था, जो उनके इस विशाल राज्य भार को संभाल सके। राजा ने पुत्र प्राप्ति हेतु पितृ, देवता, सिद्ध तथा अनेक चिकित्सको आदि का परामर्श लिया और उनके द्वारा प्रयत्न किये किन्तु सभी इस कार्य में असफल रहे।
अंत में हार कर राजा ने तपस्या करने के प्रण लिया। महाराज के इस प्रण में उनका साथ देने के लिए उनकी परम प्रिय रानी, जो इक्ष्वाकु वंश में जन्म लिए हुए राजा हरिश्चंद्र की पद्मिनी नमक कन्या थी, राजा के साथ वन में जाने हेतु तैयार हो गई। दोनों अपने विश्वासु मंत्रियो को राज्यभर सौप कर राजसी वेशभूषा का त्याग करते हुए गंधमादन पर्वत पर तपस्या करने चले गए।
राजा ने उस पर्वत पर 10 हज़ार वर्षो तक घोर तप किया, परन्तु फिर भी उन्हें पुत्र की प्राप्ति नहीं हुई। तब जाके पतिव्रता रानी कमलनयनी पद्मिनी से माता अनसूया ने कहा – “हे परम सौभाग्यवती, बारह माह से अधिक महत्वपूर्ण और परम पुण्यफल को प्रदान करने वाला मलमास होता है, जो की बत्तीस माह बाद आता है। उसमे अगर तुम द्वादाशि तिथि युक्त पद्मिनी शुक्ल पक्ष की एकादशी का व्रत अनुष्ठान करते हुए रात्रि जागरण करोगी उसका तुमे परम पुण्यफल प्राप्त होगा और तुम्हारी सारी मनोकामनाये पूर्ण होगी। ये परम सुख प्रदान करने वाली एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु तुम पर अवश्य प्रसन्न होंगे और तुम्हे पुत्र रत्न प्रदान करेंगे।”
महा तपस्विनी माँ सती अनुसूया के परामर्श से रानी पद्मिनी ने पुत्र प्राप्ति की कामना रखते हुए मलमास की शुक्ल पक्ष को आने वाली परम पुण्यफल प्रदान करने वाली पद्मिनी एकादशी (Padmini Ekadashi) का व्रत अनुष्ठान किया। वो एकादशी तिथि को निराहार रहकर रात्रि जागरण करती। रानी पद्मिनी के व्रत से प्रसन्न हो कर भगवन श्री हरी विष्णु ने उन्हें पुत्र प्राप्ति का वरदान दिया। इसी व्रत के पुण्यफल रूप रानी पद्मिनी के गर्भ से कार्तवीर्य उत्पन्न हुए। जो अत्यंत बलशाली थे और उनके समान तीनो लोको में कोई अन्य बलवान नहीं था। अर्थात तीनो लोको में प्रभु श्री हरी के सिवा किसी अन्य पुरुष में उनके बल को परास्त करने का सामर्थ नहीं था।
अतः हे नारद..!! जिन मनुष्यों ने मलमास के शुक्ल पक्ष को आनेवाली एकादशी (Padmini Ekadashi) तिथि का व्रत पूर्ण श्रद्धाभाव से करते है और जो इस पवित्र व्रत की सम्पूर्ण कथा को पढ़ते या श्रवण करते है, वे भी परम यश के भागी होकर विष्णुलोक को प्राप्त होते है।