ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः
एक ही जगह: आरती, चालीसा, व्रत, कथा, मंदिर, पंचांग, ग्रंथ और उपयोगी धार्मिक जानकारी।
होम आरती (Aarti) श्री बद्रीनाथ जी की आरती (Shri Badarinath Ji Ki Aarti)
आरती (Aarti)

श्री बद्रीनाथ जी की आरती (Shri Badarinath Ji Ki Aarti)

जुलाई 23, 2025 अमित भारद्वाज 0 comments

श्री बद्रीनाथजी जी की आरती : हिंदू धर्म के तीर्थ स्थानों में से एक बद्रीनाथ है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। माना जाता है कि श्री बद्रीनाथ जी भगवान विष्णु के रूप हैं, जिनकी बहुत विशेष मान्यता है। बद्रीनाथ धाम हिंदू धर्म के चार धामों में से एक है। मान्यता है कि बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने से भक्तों को विष्णुजी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ऐसा कहा जाता है कि खास अवसरों पर श्री बद्रीनाथ जी की आरती करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। बद्रीनाथ जी की आरती को श्रद्धापूर्वक गाने से व्यक्ति के घर में सुख-समृद्धि आती है और भगवान विष्णु की विशेष कृपा भी परिवार के सदस्यों को प्राप्त होती है। वहीं, नियमित रूप से सुबह और शाम के समय इस आरती को गाने से व्यक्ति के जीवन के दुखों से मुक्ति मिलती है और जीवन में खुशहाली आती है।

श्री बद्रीनाथ जी की आरती हिन्दी में
(Shri Badarinath Ji Ki Aarti In Hindi)

पवन मंद सुगंध शीतल,
हेम मंदिर शोभितम् ।
निकट गंगा बहत निर्मल,
श्री बद्रीनाथ विश्व्म्भरम् ॥शेष सुमिरन करत निशदिन,
धरत ध्यान महेश्वरम् ।
वेद ब्रह्मा करत स्तुति,
श्री बद्रीनाथ विश्वम्भरम् ॥
॥ पवन मंद सुगंध शीतल…॥

शक्ति गौरी गणेश शारद,
नारद मुनि उच्चारणम् ।
जोग ध्यान अपार लीला,
श्री बद्रीनाथ विश्व्म्भरम् ॥
॥ पवन मंद सुगंध शीतल…॥

इंद्र चंद्र कुबेर धुनि कर,
धूप दीप प्रकाशितम् ।
सिद्ध मुनिजन करत जय जय,
बद्रीनाथ विश्व्म्भरम् ॥
॥ पवन मंद सुगंध शीतल…॥

यक्ष किन्नर करत कौतुक,
ज्ञान गंधर्व प्रकाशितम् ।
श्री लक्ष्मी कमला चंवरडोल,
श्री बद्रीनाथ विश्व्म्भरम् ॥
॥ पवन मंद सुगंध शीतल…॥

कैलाश में एक देव निरंजन,
शैल शिखर महेश्वरम् ।
राजयुधिष्ठिर करत स्तुति,
श्री बद्रीनाथ विश्व्म्भरम् ॥
॥ पवन मंद सुगंध शीतल…॥

श्री बद्रजी के पंच रत्न,
पढ्त पाप विनाशनम् ।
कोटि तीर्थ भवेत पुण्य,
प्राप्यते फलदायकम् ॥
॥ पवन मंद सुगंध शीतल…॥

पवन मंद सुगंध शीतल,
हेम मंदिर शोभितम् ।
निकट गंगा बहत निर्मल,
श्री बद्रीनाथ विश्व्म्भरम् ॥

श्री बद्रीनाथ जी की आरती इंग्लिश में
(Shri Badarinath Ji Ki Aarti In English)

Pawan Mand Sugandh Sheetal,
Hem Mandir Shobhitam ।
Nikat Ganga Bahat Nirmal,
Shri Badrinath Vishwmbharam ॥

Shesh Sumiran Karat Nishadin,
Dharat Dhyan Maheshwaram ।
Ved Brahma Karat Stuti,
Shri Badrinath Vishwambharam ॥
Pawan Mand Sugandh Sheetal ॥

Shakti Gauri Ganesh Sharad,
Narad Muni Uchcharanam ।
Jog Dhyan Apar Leela,
Shri Badrinath Vishwmbharam ॥
Pawan Mand Sugandh Sheetal ॥

Indra Chandra Kuber Dhuni Kar,
Dhoop Deep Prakashitam ।
Siddh Munijan Karat Jai Jai,
Badrinath Vishwmbharam ॥
Pawan Mand Sugandh Sheetal ॥

Yaksh Kinnar Karat Kautuk,
Gyan Gandharv Prakashitam ।
Shri Lakshmi Kamala Chanvaradol,
Shri Badrinath Vishwmbharam ॥
Pawan Mand Sugandh Sheetal ॥

Kailash Main Ek Dev Niranjan,
Shail Shikhar Maheshwaram ।
RajYudhishthir Karat Stuti,
Shri Badrinath Vishwmbharam ॥
Pawan Mand Sugandh Sheetal ॥

Shri BadriJi Ke Panch Ratna,
Padhat Paap Vinashanam ।
Koti Teerth Bhavet Puny,
Prapyate Phaladayakam ॥
Pawan Mand Sugandh Sheetal ॥

Pawan Mand Sugandh Sheetal,
Hem Mandir Shobhitam ।
Nikat Ganga Bahat Nirmal,
Shri Badrinath Vishwmbharam ॥

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

1. बद्रीनाथ मंदिर में किसकी मूर्ति है?

बद्रीनाथ धाम में भगवान विष्णु की नारायण रूप में शालिग्राम पत्थर की स्वयम्भू मूर्ति स्थापित है यहाँ पर भगवान विष्णु ने सतयुग के समय नारायण रूप में तपस्या की थी

2. बद्रीनाथ मंदिर की खासियत क्या है?

बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन करने पर यह मान्यता है कि यदि यहाँ सच्चे मन से भगवान विष्णु के नारायण स्वरुप के दर्शन कर लिए जाए तो वह माँ के गर्भ से फिर जन्म नहीं लेता अर्थात उसे मोक्ष मिल जाता है

3. बद्रीनाथ इतना प्रसिद्ध क्यों है?

सनातन धर्म में सभी मंदिरों व तीर्थों में चार धाम को सर्वोच्च स्थान दिया गया है जिसमें से एक बद्रीनाथ धाम भी है बाकि तीन धाम समुंद्र किनारे स्थित है जबकि यही एक अकेला ऐसा धाम है जो पहाड़ों पर स्थित है

4. बद्रीनाथ में कौन सी नदी बहती है?

बद्रीनाथ में अलकनंदा नदी बहती है और भगवान विष्णु को समर्पित यह धाम अलकनंदा नदी के किनारे ही स्थित है जो पहाड़ों से घिरा हुआ है

5. आरती का क्या महत्व है?

बद्रीनाथ भगवान विष्णु का स्वरूप हैं। ऐसी मान्यता है कि सुबह-शाम बद्रीनाथ जी की आरती करने और इसमें शामिल होने से भक्तों के सभी पाप नष्ट होते हैं, परिवार में सुख-समृद्धि आती है और आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है

You can download Complete Shri Badarinath Ji Ki Aarti in PDF Format in Hindi

आप सम्पूर्ण श्री बद्रीनाथ जी की आरती हिंदी मे यहाँ से डाउनलोड कर सकते है

You can download Complete Shri Badarinath Ji Ki Aarti in PHOTO

आप सम्पूर्ण श्री बद्रीनाथ जी की आरती हिंदी में फोटो मे यहाँ से डाउनलोड कर सकते है

You can also read Shri Badarinath Ji Ki Aarti Lyrics in English

In-Content Ad / Sponsor Slot